ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

 नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 80 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोमाखान क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 80 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG04QL0907) को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनवरी महीने में अब तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कुल 1920.610 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कुल कीमत करीब 9 करोड़ 60 लाख 33 हजार रुपये है। ANTF द्वारा End to End और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के तहत गांजा तस्करी के सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को नारकोटिक एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) और 29 के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...