BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दनाक मौत: दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम मगरउछला में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां बनाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले 35 वर्षीय कुम्हार अमित प्रजापति की इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से मौत हो गई। हादसे में एक मेहनतकश कारीगर की जान चली गई, वहीं उसके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी हमेशा के लिए उठ गया। जानकारी के अनुसार अमित प्रजापति पिता गोपाल प्रजापति गांव में रहकर मिट्टी के बर्तन, मटके और मूर्तियां बनाने का काम करते थे। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर में इलेक्ट्रिक चाक से मटकी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतर गया और अमित उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल अमित को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....