BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर मौके पर मौत….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटकू अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरभट्ठी खुर्द निवासी ओम प्रकाश केंवट, पिता नंद कुमार केंवट, सुबह लगभग 6:30 बजे अपनी स्पेलेण्डर बाइक (क्रमांक CG10BT0644) से नौरोती कापा ट्रैक्टर चलाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान करीब 6:45 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक सामने से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ओम प्रकाश को सिर पर गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के ट्रैक्टर मालिक शिव कुमार यादव ने परिजनों को दी। सूचना पाकर पिता नंद कुमार मौके पर पहुंचे और बेटे को मृत अवस्था में देखकर कोनी पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....