ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; स्कूली बच्चों के बीच फिर बवाल! हेलीपैड मैदान में 40-50 छात्रों की झड़प, डंडे-ब्लेड से हमला..पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना, सवालों के घेरे में स्कूल प्रबंधन! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्कूली छात्रों के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही! एनसीडीसी स्थित आत्मानंद हाई सेकेंडरी स्कूल के पास हेलीपैड मैदान में 40-50 छात्रों के दो गुट भिड़ गए। डंडे और ब्लेड से लैस छात्रों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों गुट मैदान में पहुंचे। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। छात्रों के हाथों में डंडे और ब्लेड थे, कुछ बाइक से आए थे। राहगीरों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही सभी छात्र भाग खड़े हुए। यह पहली बार नहीं है जब यहां झड़प हुई हो। पहले भी इसी मैदान में दो गुटों के बीच लड़ाई हो चुकी है। तब पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी थी और सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। पिछली घटना के बाद चौकीदार तैनात किया गया था, स्कूल समय में बाहर जाने पर रोक थी, फिर भी यह झड़प हो गई। अब पुलिस दोबारा स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब कर सकती है। कोरबा में लगातार हो रही स्कूली झड़पें चिंता का विषय बन गई हैं। प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को अब कड़े कदम उठाने होंगे!

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...