BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर को दबोचा, भेजा जेल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी इरफान कुरैशी (31 वर्ष), पुलिस ने उसके घर से दबिश देकर पकड़ा। मामला 10 सितंबर 2025 का है, जब कोरबा बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग पर मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान 17 मवेशी, एक आयशर वाहन सहित लाखों रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी कड़ी में आरोपी इरफान कुरैशी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...