BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर टिपलाइन से मिली शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभय कैवर्त (24 वर्ष) निवासी नेता नगर मस्तूरी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
