ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; शादी का झांसा देकर युवती को फंसाया, फिर हिंसा तक पहुंचा विवाद, फिल्म डायरेक्टर पर गंभीर आरोप…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े डायरेक्टर मोहित साहू पर एक युवती ने धोखा देने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। पीड़िता के अनुसार, मोहित साहू उसे उज्जैन ले गया, जहां दोनों ने शादी की। कुछ समय बाद युवती को उसकी पहली शादी की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट में मारपीट की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवती की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और वहां तैनात महिला सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। घटना की सूचना पुरानी बस्ती थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में फ्लैट के अंदर टूटी हुई कुंडी और खून के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि होती है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी मोहित साहू की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द