BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महमंद सेवा सहकारी समिति में किसानों से अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के महमंद सेवा सहकारी समिति में किसानों से अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम महमंद के किसान राजू यादव ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर बताया कि 25 नवंबर 2025 को धान बेचने पहुंचे किसानों से केंद्र में पदस्थ सेल्समेन शत्रुघ्न पटेल द्वारा जबरन पैसे की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, सेल्समेन ने राजू यादव के धान को जमीन पर गिरवाकर गलत तरीके से नमी और कचरा बताकर धान लेने से मना कर दिया, जबकि किसान का दावा है कि उनका धान मानक के अनुरूप था। किसान ने आरोप लगाया कि कमीशन देने से इंकार करने पर उसका धान स्वीकार नहीं किया गया। राजू यादव का यह भी कहना है कि उनके सामने ही एक अन्य किसान से भी इसी प्रकार अवैध रूप से पैसे वसूले गए। उसने पैसे दिए, तो उसका धान तुरंत ले लिया गया। किसानों का आरोप है कि समिति के कर्मचारी रोजाना इसी तरह शोषण कर अवैध उगाही कर रहे हैं, जिससे किसानों को अतिरिक्त खर्च और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित किसान ने कलेक्टर से मामले की जांच कर संबंधित सेल्समेन पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कई किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...