BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 11 केवी लाइन की चपेट में आया हाईवा, अटल यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अटल यूनिवर्सिटी परिसर में निर्माण कार्य के दौरान दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऑडिटोरियम निर्माण स्थल पर गिट्टी खाली कर रहा एक हाईवा अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार हाईवा (CG10 BJ 4727) जैसे ही गिट्टी खाली करने के लिए डाला ऊपर उठा रहा था, उसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज बिजली के संपर्क में आते ही वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को भी आग की चपेट में आने से नुकसान पहुंचा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। यह निर्माण कार्य मां भगवती कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...