ChhattisgarhRaftaar News Cg

बंदर ने 15 दिन की बच्ची को मां की गोद से उठाके कुएं में फेंका, समय रहते बची जान…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिवनी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घर के आंगन में मां की गोद में बैठी 15 दिन की नवजात बच्ची को एक बंदर अचानक उठाकर ले गया और पास के खुले कुएं में फेंक दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि परिवार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही हादसा हो गया। बच्ची के कुएं में गिरते ही मां की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और करीब 10–15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू हो गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है और किसी गंभीर चोट की जानकारी नहीं है। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों से सुरक्षा और खुले कुओं को ढकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...