ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की मौत, NH-30 पर घंटों जाम….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कांकेर जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। केबिन बुरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे ड्राइवर और हेल्पर अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर शवों को बाहर निकाला गया। यह घटना चारामा थाना क्षेत्र की है। मृतकों में दोनों ट्रकों के ड्राइवर और एक हेल्पर शामिल हैं। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। पुलिस के अनुसार दोनों ट्रकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है। वहीं एक मृतक की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। गौर करने वाली बात यह है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतकों की पहचान इस प्रकार है…..

1.होरी लाल साहू (35 वर्ष) – ट्रक ड्राइवर, निवासी बलौदाबाजार

2.अजय साहू (36 वर्ष) – हेल्पर, निवासी बलौदाबाजार

3.इंद्रजीत सिंह (45 वर्ष) – ट्रक ड्राइवर

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...