ChhattisgarhRaftaar News Cg

बलौदाबाजार में भीषण औद्योगिक हादसा; रियल स्पॉट स्टील प्लांट में कोयला भट्ठा फटा, 6 मजदूरों की मौत!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में बुधवार को एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में हुए जोरदार विस्फोट के दौरान भट्ठे के आसपास सफाई कार्य कर रहे मजदूरों पर गर्म कोयला गिर गया, जिससे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। झुलसे मजदूरों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को बिलासपुर स्थित सिम्स और अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के कई घंटे बाद भी प्लांट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और भट्ठे के रखरखाव को लेकर भी गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और संख्या की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप और शोक का माहौल है। वहीं, मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...