Raftaar News Cg

किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों से राहत……विभागीय प्रक्रियाओं में उलझे किसान: बीपी सिंह की पहल से किसानों को मिली राहत…..?? 

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 4 तारीख तक धान खरीदी करने के निर्देश से किसानों को राहत तो जरूर मिली है, लेकिन विभागीय पचड़ों के चलते अब भी किसानो को धान बेचने में समस्या आ रही थी। मिली जानकारी के अनुसार DR मैडम के मौखिक निर्देश जिसमे ये कहा गया कि टोकन या पटवारी के प्रमाणित करने के बाद ही किसान की धान खरीदी की जाए, लेकिन धान खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी पटवारी को बैठने का निर्देश नही दिया गयाा,  जिसके चलते किसानों को धान बेचने समस्या हो रही थी, इन्ही समस्याओं को लेकर महमंद सिलपहरी और धूमा के किसानों ने किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह से मिले और शिकायत की जिसके बाद बीपी सिंह ने प्रबंधक सहित DR मैडम से बात की, मामले में किसानों के धान तत्काल खरीदी करने को कहा।

बता दें कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिनों के लिए और बढ़ा दिया था और रविवार 4 फरवरी 2024 तक धान की खरीदी के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बाद भी बचे किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो राज्य में खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको मद्देनजर रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....