BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: ट्रेन में सफर कर रहा युवक गिरा नीचे, मौके पर ही मौत, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर दूर दगोरी स्टेशन के आगे स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को एक गंभीर हादसा हुआ। शिवनाथ नदी के ऊपर बने इस ब्रिज पर ट्रेन के सफर के दौरान एक 25 वर्षीय युवक, जो ट्रेन के गेट पर खड़ा था, अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक का एक पैर कट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरकंडा निवासी संजय देवांगन पिता फागुराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। बिल्हा पुलिस ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि ट्रेन में सफर करते समय दरवाजे के पास खड़े होना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। इस तरह के हादसों से बचने के लिए यात्रियों को सतर्क रहना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। यात्रियों को हमेशा अपने सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!