BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धि विहार कॉलोनी, खमतराई के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कबाड़ में मौजूद प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं के चलते लोगों ने एहतियातन अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, वहीं पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित रखते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कबाड़ दुकान को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...