BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पति ने पत्नी को सहेली से दूर किया, तो भड़की शिक्षिका; मारपीट और तोड़फोड़ में दोनों परिवार आमने-सामने…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी विहार में दो सहकर्मी शिक्षिकाओं की दोस्ती अब कड़वी दुश्मनी में बदल गई है। एक शिक्षिका के घर पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित दंपत्ति ने अब सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जेपी विहार निवासी मीनाक्षी शर्मा और सूर्या विहार सिरगिट्टी निवासी नेहा पांडेय दोनों चकरभाठा क्षेत्र के एक ही स्कूल में कार्यरत हैं। शुरू में दोनों परिवारों का मेल-जोल था, लेकिन मीनाक्षी के पति मुकेश शर्मा को पत्नी की नेहा से बढ़ती नजदीकी पसंद नहीं थी। इस वजह से मीनाक्षी ने नेहा से दूरी बना ली। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया की मीनाक्षी और उसके पति के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि नेहा और उसके पति ने हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इधर घटना के बाद नाराज मुकेश शर्मा अपने दो साथियों के साथ नेहा के घर पहुंचे। दरवाजा नहीं खोलने और भीतर से गाली-गलौज करने पर उन्होंने घर में तोड़फोड़ कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद नेहा ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकेश और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर रिहा होने के बाद अब मुकेश और मीनाक्षी ने सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए पुलिस पर मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। दंपत्ति का कहना है कि उन्हें पहले मारा-पीटा गया था और पुलिस ने मामूली धाराओं में अपराध दर्ज किया है। अब वे सख्त धाराओं में कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....