BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बहेरामुड़ा निवासी मनीष कांशीपुरी ने नाबालिग बालिका का जबरन हाथ पकड़कर उसके साथ गलत हरकत की। घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ सीधे बेलगहना चौकी पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
VIDEO; बिलासपुर में महिला पर चाकू से हमला, CCTV में कैद वारदात...... बिलासपुर; नशा और हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार.....  खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट में विस्फोट, 9 माह की बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे..... VIDEO; बिलासपुर में पैसे के लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर घायल..... सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब जप्त..... दिल दहला देने वाली वारदात, आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान.... VIDEO; कोटा थाना में रसूखदारों का हंगामा, CCTV में कैद घटना..... बिलासपुर; सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग को मिली मंजूरी, क्षेत्र को विकास की सौगात..... बिलासपुर; सरेआम चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार.... बिलासपुर; पुलिस की सटोरियों पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार....