ChhattisgarhRaftaar News Cg

14 साल की नाबालिग तीन महीने से लापता, परिजन दर-दर भटक रहे….

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेंदरची गांव की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी पिछले तीन महीने से लापता है। लंबा समय बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। बेटी की तलाश में गरीब मां-बाप दर-दर भटक रहे हैं। कभी चौक-चौराहे पर, कभी रिश्तेदारों के घर और कभी पुलिस थाने जाकर वे मदद की गुहार लगा रहे हैं। बेटी के गुम होने के बाद से परिवार की जिंदगी थम-सी गई है। रोजी-मजदूरी छोड़कर मां-बाप तस्वीर लेकर हर जगह अपनी बच्ची की तलाश में घूम रहे हैं। उनकी आंखों से छलकते आंसू हर किसी का दिल पिघला देते हैं। परिजनों का कहना है— “हमारी बेटी को ढूंढ दो, उसे घर वापस ले आओ।” पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और लगातार पतासाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। तीन महीने बाद भी बच्ची का कोई अता-पता न लगना परिजनों की चिंता और दर्द को और गहरा कर रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...