ChhattisgarhRaftaar News Cg

सर्चिंग अभियान के दौरान शहीद हुए CRPF इंस्पेक्टर, बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे से देश में शोक की लहर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गरियाबंद जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान CRPF के इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मैनपुर के छिन्दला–आमारोहा–ओढ़ मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद भंवरलाल मीणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह विमान से जयपुर लाया गया। इसके बाद टोंक जिले के उनके पैतृक गांव दौलतपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटा शव देख पूरे गांव में शोक छा गया। भंवरलाल मीणा CRPF की 65वीं बटालियन में पदस्थ थे और 1987 में सेवा में भर्ती हुए थे। वे 2029 में रिटायर होने वाले थे। परिवार में इस साल बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। घटना से परिवार और बल के जवानों में गहरा दुख है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...