BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में पर्स चोरी के शक में बवाल; संडे मार्केट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट..VIDEO वायरल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर व्यू स्थित संडे मार्केट में रविवार को पर्स चोरी के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई, जहां महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे पर जमकर हाथ-मुक्के बरसाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संडे मार्केट में एक महिला का पर्स चोरी होने के शक को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल अचानक गरमा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बाजार परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद एक बार फिर संडे मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रविवार यहां भारी भीड़ उमड़ती है, बावजूद इसके मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं रहता। यही कारण है कि आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बनती रहती है। बताया जा रहा है कि रिवर व्यू संडे मार्केट में पहले भी कई बार छोटे-मोटे विवाद हो चुके हैं, लेकिन इस बार मामला मारपीट तक पहुंच गया। लोगों ने प्रशासन से बाजार में नियमित पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...