BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में डिस्चार्ज को लेकर हंगामा, वायरल वीडियो ने खोली अव्यवस्था की पोल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकारी अस्पताल सिम्स एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। गायनिक वार्ड में एक मरीज को डिस्चार्ज करने के दौरान ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि मामला खुले हंगामे और धक्कामुक्की तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मरीज के डिस्चार्ज में लगातार देरी हो रही थी। अटेंडर का आरोप है कि न तो डॉक्टरों की ओर से सही जानकारी दी गई और न ही नर्सिंग स्टाफ ने स्थिति स्पष्ट की। इसी बात को लेकर अटेंडर नाराज हो गया और धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ नर्स के बीच आपसी तालमेल की कमी साफ दिखाई दी। इसी बीच अटेंडर और अस्पताल कर्मियों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। हंगामे के दौरान अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी नाकाम नजर आई, क्योंकि मौजूद गार्ड स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल के अंदर की अव्यवस्था और मरीजों के परिजनों की नाराजगी साफ देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिम्स में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। पहले भी इलाज, स्टाफ के व्यवहार और प्रबंधन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कब अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगा। फिलहाल सिम्स प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...