BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; संपत्ति की लालच में रिश्तों की मर्यादा तार-तार मां-बुआ ने रोका अस्थि विसर्जन, श्मशान से अस्थियां उठाकर ले गईं, न्याय के लिए मासूम बच्चे पहुंचे थाने…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संपत्ति के लालच का एक संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि दो महिलाओं ने जायदाद की मांग को लेकर मृतक की अस्थियों का विसर्जन नहीं होने दिया और श्मशान घाट से अस्थियां उठाकर ले गईं। भारतीय नगर निवासी ठेकेदार आलोक ठाकरे का 15 जनवरी को निधन हो गया था। उनके दो मासूम बच्चों ने मोहल्लेवासियों के साथ अंतिम संस्कार किया। आरोप है कि 17 जनवरी को आलोक की पत्नी खुशबू ठाकुर और बहन ज्योति पांडेय श्मशान घाट पहुंचीं और चिता से अस्थियां समेटकर ले गईं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। अस्थियां गायब मिलने पर बच्चे खाली मटका लेकर थाने पहुंचे और मां-बुआ पर धार्मिक कार्य में बाधा व अस्थि चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बच्चों का कहना है कि मां वर्षों से उन्हें छोड़कर गई थी और अब संपत्ति के लिए दबाव बना रही है। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष...