ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

6 साल की मासूम बच्ची से रेप..बिस्किट का लालच देकर ले गया जानने वाला, आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से 51 साल के मुंह बोले बड़े पापा ने रेप किया है। वह बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर को शाम 5:30 बजे बच्ची गणेश पंडाल के पास अपने परिवार के साथ थी। इस दौरान मुंह बोले बड़े पापा ने बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोपी की पत्नी से पूछताछ की गई, लेकिन उसने बच्ची के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। रात करीब 8:30 बजे आरोपी की पत्नी बच्ची को मंदिर के पास लाई। उसने कहा कि बच्ची भंडारे में मिली है। कुछ समय बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...