BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में ठेले पर फल्ली बेच रहे युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के तोरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे फल्ली बेचकर रोजी-रोटी कमाने वाले एक युवक पर तीन युवकों ने बेरहमी से हमला कर दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन युवक फल्ली लेने ठेले पर पहुंचे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर आरोपियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और लोहे की रॉड व लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। इस पूरी घटना का वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह युवक को दौड़ाया गया और फिर उस पर हमला किया गया। पुलिस ने इस वीडियो को जांच का अहम सबूत माना है। पीड़ित की शिकायत पर तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों, खासकर सड़क किनारे ठेले लगाने वालों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि छोटी-सी बात पर इस तरह की हिंसा चिंता का विषय है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह सामने आकर सहयोग करे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...