ChhattisgarhRaftaar News Cg

NH पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार की मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर–बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में स्कूटी चला रहे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान तोरण साहू के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वे अपनी पत्नी यामिनी साहू के साथ स्कूटी से रायपुर की ओर जा रहे थे। बरौंडा फॉर्म के पास स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री के नजदीक पीछे से आ रही ट्रक (OD 11 E 6607) ने लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तोरण साहू संतुलन खो बैठे और ट्रक के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल यामिनी साहू को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!