BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; फर्जी अपहरण की साजिश का खुलासा…बेटे ने रची थी खुद की किडनैपिंग की कहानी, पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती वसूलने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस को चकमा देने के लिए वह मध्यप्रदेश तक भाग गया था, लेकिन पैसे खत्म होने पर लौटते वक्त पेंड्रा में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस और परिवार दोनों ने राहत की सांस ली, क्योंकि पिछले तीन दिनों से युवक की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार अलग-अलग जिलों में भटक रही थीं। दरअसल, जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र के देरहाखार निवासी संजय यादव 29 वर्ष बीते दस साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था। एमएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ एक बैंक में काम करता था। रविवार को उसने अपने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उसने अपने पिता को पैसे अपने ही बैंक खाते में जमा कराने को कहा। बेटे की बात सुनते ही घबराए पिता बिलासपुर पहुंचे और तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को मामले पर संदेह हुआ, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम पहले रायगढ़, फिर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश के कटनी तक पहुंची। इस बीच युवक लगातार लोकेशन बदलता रहा, जिससे पुलिस को लग रहा था कि कोई उसे लेकर घूम रहा है। लेकिन जब जांच में यह सामने आया कि वह अपने दोस्तों और परिचितों से लगातार फोन पर पैसे मांग रहा है, तो शक और गहरा गया। पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि संजय ने कई लोगों से मदद मांगी थी, पर किसी ने पैसे नहीं दिए। आखिरकार सोमवार की शाम को जानकारी मिली कि वह कटनी से वापस लौट रहा है। टीम को अलर्ट किया गया और पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर ही युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने पिता से पैसे लेने के लिए अपहरण की झूठी साजिश रची थी। उसके पास न खाने के पैसे थे, न कहीं ठहरने की जगह, इसलिए मजबूर होकर वापस लौट आया। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक रूप से यह मामला मानसिक दबाव और आर्थिक तंगी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे आर्थिक और सामाजिक दबाव कभी-कभी लोगों को ऐसे कदम उठाने के लिए मजबूर कर देता है, जिससे वे खुद की और परिवार की मुश्किलें और बढ़ा लेते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...