ChhattisgarhRaftaar News Cg

स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र से सनसनी, 20 साल पहले मृत बच्चे की फोटो से तंत्र मंत्र की आशंका…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र स्थित गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि सामने आने से हड़कंप मच गया है। स्कूल परिसर में एक पेड़ के नीचे बच्चे की फोटो और कुछ अजीब सामग्री मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार फोटो जिस बच्चे की है, उसकी मौत करीब 20 साल पहले हो चुकी है। बताया गया कि पाठक परिवार ने बच्चे की स्मृति में एक मंदिर बनाया था, जहां उसकी तस्वीर लगी थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने वही फोटो मंदिर से हटाकर स्कूल परिसर में रख दी और तांत्रिक क्रिया की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। स्कूल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना से अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने पेड़ के नीचे रखी सभी संदिग्ध वस्तुओं को हटाकर परिसर साफ कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...