संस्कृति क्लब सीपत के 27 बच्चों को ताईक्वांडो में मिला कलर बेल्ट, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम….?

सीपत:- (यशवंत साहू) ताइक्वांडो संघ सीपत व छत्तीसगढ़ ताईक्वांडो संघ बिलासपुर के द्वारा 9 व 10 मई को संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत में कलर बेल्ट प्रमोशन ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। उक्त परीक्षा में एनटीपीसी सीपत के संस्कृति क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 27 खिलाड़ियों का परीक्षा लिया गया। इस परीक्षा में राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच व नेशनल रेफरी प्रदीप कुमार यादव के द्वारा बच्चों का परीक्षा लिया गया, जिसमें ताइक्वांडो के किक, पंच, ब्लॉकिंग, फाइटिंग, स्टेमिना, पुमसे तथा एडवांस ट्रेनिंग की परीक्षा लिया गया। परीक्षा के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चट्टोपाध्याय जी, संजय पांचाल, सुनील भोई, छत्रपाल पटेल, खेल प्रभारी रवि चन्द्रा द्वारा खिलाड़ीयो को कलर बेल्ट व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलर बेल्ट प्राप्त खिलाड़ी आगामी जून माह में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इन खिलाडियों को मिला कलर बेल्ट:-
आरोही देवांगन, प्रांजल देवांगन, कनिका पवार, अभिनव प्रताप सिंह, प्रणव आनन्द, मानव आनंद, रोजरी मिंज, गुरांश सिंह गिल, आर्यन, प्रयाग भोई, भावना पाटनवार, वेदांश पटेल, वंशिका अग्रवाल, स्वरा पांचाल,भव्य वस्त्रकार, अंशुमन सिंह, शिवाय धीरज कुरेल, अर्शिता ताम्रकार, आदित्य आर्या, लाविश, कौस्तुभ पांडेय, क्षितिज आनन्द, पन्नव कुजूर, तेजस राय, आदित्य सिंह, अनाहिता आजाद, अदविक राय।
