BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में सस्ती JCB का झांसा, 20 लाख की ठगी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जालसाजी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सस्ती कीमत पर जेसीबी मशीन दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 20 लाख रुपये हड़प लिए। इस धोखाधड़ी का शिकार शहडोल निवासी शहनवाज खान हुए हैं। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, बाबा खान और भरत गुप्ता नामक व्यक्तियों ने उनसे संपर्क कर बताया कि एक जेसीबी मशीन (क्रमांक CG 22 BY 6984) बैंक द्वारा जब्त की गई है और उसे कम दाम में बेचा जा रहा है। भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने खुद को हिंदुजा फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और सेंदरी क्षेत्र में ले जाकर मशीन भी दिखाई। आरोपियों ने दावा किया कि वाहन के मूल मालिक ने उन्हें बिक्री के लिए अधिकृत किया है। उनकी बातों में आकर शहनवाज खान ने 24 लाख 51 हजार रुपये में सौदा तय किया और किस्तों में 20 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए आरोपियों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और एनओसी देने में टालमटोल करने लगे। जब पीड़ित को शक हुआ और उसने असली वाहन मालिक कुमार राज देवांगन से संपर्क किया, तो पता चला कि एग्रीमेंट पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं और जेसीबी किसी और को बेची जा चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे लेन-देन व दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के सस्ते सौदों में बिना पूरी जांच-पड़ताल के पैसे न दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जूना बिलासपुर में पान ठेला पर मारपीट: मामूली विवाद में हमला, युवक कोमा में...आरोपी गिरफ्तार! अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता; 2.30 लाख का माल ... बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत में बिलासपुर कलेक्ट संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन! सीपत के अक्षत गुप्ता ने 10वीं CBSE में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान..बाल भारती पब्लिक स्कू... बिलासपुर; विद्युत पोल में लगी भीषण आग, छोटी चिंगारी बनी बड़ा खतरा! जमीन विवाद में दखल देना पड़ा महंगा; क्रेन चालक को धमकाने पहुंचा बदमाश गिरफ्तार! जमीन विवाद में महिला की मौत: 6 आरोपी गिरफ्तार! घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की लकड़ी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार! हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का 6 घंटे में खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार! कृषि विभाग दफ्तर में बवाल; जानकारी मांगने पर पत्रकार को पीटा, वकील से धक्का-मुक्की..वीडियो वायरल!