BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सकरी पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर मोटरसाइकिल से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल से सकरी से कोटा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद सकरी पुलिस ने परसदा मेला ग्राउंड के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने अपना नाम अनिल सूर्यवंशी (26 वर्ष), निवासी चोरभट्ठी कला, थाना सकरी बताया। युवक शराब के नशे में था। गवाहों की मौजूदगी में शराब सेवन से संबंधित पंचनामा तैयार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...