BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक कवच प्रयोगशाला शुरू, सुरक्षित संचालन की दिशा में बड़ा कदम……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बहुविभागीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक कवच प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यह नई सुविधा भारतीय रेल की स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली कवच के प्रशिक्षण को और मजबूत करेगी। इस दौरान पीसीपीओ आदित्य कुमार, पीसीएसटीई गोवर्धन प्रसाद खूँटे, मंडल रेल प्रबंधक राजमाल खोईवाल सहित कई अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। नई लैब में हाई-सिमुलेशन सिस्टम के जरिए लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर और तकनीकी स्टाफ को वास्तविक परिस्थितियों जैसा प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेलवे मंडल में 1654 करोड़ रुपए की लागत से चल रही कवच परियोजना में स्टेशन कवच, लोको कवच, ओएफसी नेटवर्क और सिग्नलिंग सिस्टम शामिल हैं। नागपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में कवच का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं अगले वित्तीय वर्ष में इसका विस्तार नागपुर–गोंदिया रेलखंड तक किया जाएगा। महाप्रबंधक ने कहा कि यह उन्नत प्रयोगशाला रेलवे को और अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में अहम कदम है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...