गांजा तस्करी पर बड़ा वार, ट्रक से 950 किलो गांजा जब्त, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार……


छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक से 950 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही करीब 15 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, बीते 15 दिनों में जिले में 1.8 टन से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है। पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
