BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सांस्कृतिक मंच पर हिंसा, बेलतरा महोत्सव में दो गुटों की भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के नगपुरा में चल रहे तीन दिवसीय बेलतरा महोत्सव के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया, जिससे कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रतनपुर पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। थाना प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि मारपीट में शामिल सभी युवक नाबालिग हैं। उन्हें थाने बुलाकर समझाइश दी गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और आगे ऐसे आयोजनों में शांति व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...