BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन, 233 में से 93 बसें अनफिट, आरटीओ ने दी सख्त चेतावनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने ग्राम लगरा स्थित आरटीओ परिसर में स्कूल बसों की विशेष जांच शिविर आयोजित किया। परिवहन, पुलिस, यातायात और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बसों की मैकेनिकल स्थिति और दस्तावेजों की जांच की। शिविर में 233 स्कूल बसें पेश की गईं, जिनमें से 140 फिट पाई गईं, जबकि 93 बसें अनफिट रहीं। अनफिट बसों में प्रदूषण प्रमाण पत्र, अग्निशमन यंत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस, टैक्स, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी और सुरक्षा जाली जैसी गंभीर कमियां मिलीं। सभी बस संचालकों को तीन दिन में खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 233 चालकों व परिचालकों का परीक्षण किया, जिसमें कई में शुगर, हाई बीपी और अन्य बीमारियां पाई गईं। आरटीओ असीम माथुर ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस संचालन की चेतावनी देते हुए कहा कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई, बस ब्लैकलिस्ट और परमिट निरस्तीकरण किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...