ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी, भारी वाहन की टक्कर से दंपति की मौत!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना नक्तिखार के पास कचन्दा नाला क्षेत्र की है, जहां एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने दुपहिया सवार दंपति को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, बालको नगर के अल्युमिनियम सिटी क्षेत्र निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव में एक रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...