BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 14 किलो से ज्यादा गांजा जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 किलो 336 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने की। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक ग्राम गिधौरी से गांजा लेकर दो बाइकों में नेवसा रोड होते हुए ग्राम जाली की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दो को मौके पर दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशल निर्मलकर (23 वर्ष) और जयकिशन उर्फ दीपक सारथी (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम गिधौरी, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। फरार आरोपी आशीष कश्यप की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला: घर में घुसकर पेट और हाथ पर किए वार, पुलिस ने चाकू समेत द... सरगुजा में हैवानियत की हद: मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रेती, गर्भवती पत्नी की हत्य... 45 साल पुरानी जमीन पर कब्जे का आरोप: पिता ने खरीदी थी ढाई एकड़ जमीन, रिकॉर्ड में नाम बदलने का दावा, ... मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में, पिता गंभीर रूप... प्रेमी निकला महिला अधिवक्ता का हत्यारा; रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी...आरोपी प्रेमी गि... तेज रफ्तार कार से आरक्षक को कुचलने की कोशिश: कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना, प... इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती को ब्लैकमेल: अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर दे रहा था धमकी, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला: घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त, आरोपी गिरफ्... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: जशपुर न्यायालय का बड़ा फैसला, आरोपी को 10 साल की सजा! बिलासपुर; दो माह बाद खत्म होगा कुलपति प्रो. चक्रवाल का कार्यकाल; जाते-जाते भर्ती में अपनों को साधने ...