BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार…गलत इलाज से दो मासूमों की मौत, बिना लाइसेंस करता था इलाज, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला बिलासपुर के बेलगहना चौकी क्षेत्र के टेंगनमाडा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने दो मासूमों की जान ले ली। बिना किसी वैध मेडिकल लाइसेंस के इलाज कर रहा आरोपी चिंटू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2024 को जब्बार अली नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दो बेटे, इरफान अली (13) और इमरान अली (14) की मौत गांव के झोलाछाप डॉक्टर चिंटू गुप्ता द्वारा किए गए गलत इलाज के कारण हो गई। पुलिस ने मर्ग क्रमांक दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि बच्चों की मौत गलत और बिना प्रमाणित इलाज के चलते हुई है। आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता, पिता केदारनाथ गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी टेंगनमाडा बेलगहना थाना क्षेत्र बिना किसी वैध चिकित्सा योग्यता के लोगों का इलाज कर रहा था। पूरी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 105 BNS के तहत अपराध दर्ज किया और 16 अप्रैल 2025 को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...