BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रिहायशी इलाके में चल रहा था अवैध OYO होटल, नगर निगम ने की सीलिंग कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में रिहायशी क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए तीन मंजिला भवन में अवैध रूप से OYO होटल चलाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को होटल को सील कर दिया। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के देवनंदन नगर का है। मोहल्ले के रहवासियों ने नगर निगम से शिकायत की थी कि उनके रिहायशी इलाके में होटल का संचालन किया जा रहा है, जहां संदिग्ध रूप से युवक-युवतियों का लगातार आना-जाना बना रहता है। लोगों का कहना था कि इससे इलाके का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है और महिलाएं व युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की भवन शाखा ने मौके पर जांच की। जांच में पाया गया कि भवन का नक्शा रिहायशी उपयोग के लिए स्वीकृत था, लेकिन इसके अंदर होटल के रूप में कमरों का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधि चलाई जा रही थी। लंबे समय से यह भवन OYO होटल के तौर पर संचालित किया जा रहा था। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। बिना अनुमति निर्माण और अवैध व्यवसाय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वाले भवन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम ने अवैध संचालन के चलते होटल को सील कर दिया है। बताया गया कि इस OYO होटल का संचालन अंकित सिंह द्वारा किया जा रहा था। निगम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...