ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन–शेयर में रकम डबल करने का झांसा; 1.88 करोड़ की ठगी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड पर गहन पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार साहू ने रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2023 में बिलारी निवासी भूपेंद्र साहू ने खुद को जमीन खरीदी-बिक्री कारोबार का संचालक बताते हुए निवेश का प्रस्ताव दिया। साथ ही उसने अपने बेटे हिरेंद्र को शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा कमाने वाला बताते हुए कहा कि निवेश करने पर 25 माह में पैसा ढाई गुना लौटाया जाएगा। विश्वास में लेकर आरोपियों ने 30 नवंबर 2023 से 25 अगस्त 2024 के बीच शिकायतकर्ता से कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपये ले लिए। बाद में रकम लौटाने से इंकार कर धोखाधड़ी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और SDOP चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू (48), हिरेंद्र कुमार साहू (21) निवासी बिलारी, शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...