BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर हाईवे लूट-हत्या केस, 3 आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाकर लूट और हत्या करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोनी थाना क्षेत्र में 5 महीने पहले ट्रक हेल्पर की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 17 अगस्त 2025 की सुबह गतौरी के पास ट्रक का टायर बदलते समय हेल्पर पारस केंवट पर बदमाशों ने चाकू और रॉड से हमला कर 6 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया था। गंभीर रूप से घायल पारस की इलाज के दौरान मध्यप्रदेश में मौत हो गई थी। एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, जेल से छूटे लुटेरों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच तेज की और जय दिवाकर, सूरज साहू (20) और प्रदीप धुरी (19) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
