BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा में लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो युवकों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल और नकदी लूटकर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। 14 जनवरी की रात नवधा रामायण पाठ से लौट रहे रामगोपाल तिवारी से मारपीट कर मोबाइल और 1000 रुपये लूटे गए थे। शिकायत के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। 18 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर अशोक नगर अटल आवास के पास चारों को पकड़ा गया। पूछताछ में कई लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ। आरोपियों से मोबाइल और नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने करन यादव और दुर्गेश साहू सहित दो नाबालिगों को बीएनएस की संगठित अपराध धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के नोबल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; ऑपरेशन के अगले ही दिन मरीज की मौत, परिजनों ने मचाया हं... रतनपुर में फिर खून से लाल हुई रात; घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार..ईंट और हं... बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत...मेंटेनेंस कार्य में लापरव... बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौ... बिलासपुर; अपोलो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सख्त हुई कांग्रेस: कलेक्टर की मौजूदगी में हुई अहम बैठक अपोल... नगर पंचायत अध्यक्ष के चेंबर में गोरक्षकों से मारपीट: एल्डरमेन समेत 3 पर एफआईआर...थाने का घेराव कर बज... बिलासपुर; बारिश बनी आफत: बैमा गांव में बाढ़ का कहर...कई घर ढहे, 100 क्विंटल अनाज बर्बाद, बैमा गांव ज... बिलासपुर; झाड़ियों में मिली बुजुर्ग महिला की लाश: मौत की वजह बनी रहस्य, बारिश के बीच नाले किनारे मिल... बैटरी बचाने की जिद में पूरी रात उफनते नाले में फंसा रहा युवक: ग्रामीणों की समझाइश ठुकराई, 3-4 फीट ऊप... बिलासपुर; कोर्ट परिसर में हंगामा पड़ा महंगा: न्यायालय में हंगामा करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुल...