BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर कोनी पुलिस की सख्ती, 3 आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में शांति भंग करने और महिलाओं को धमकाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। मामला 16 जनवरी 2025 का है। अन्नपूर्णा कॉलोनी बिरकोना निवासी सुशीला चौहान ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली काजल तिवारी के घर कुछ संदिग्ध युवक आए हुए थे। जब सुशीला चौहान और मोहल्ले की अन्य महिलाओं ने इस पर सवाल किया तो काजल तिवारी ने आपा खोते हुए अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान काजल तिवारी ने सुशीला चौहान के साथ मारपीट की, जिससे उनके चेहरे और गले में चोट आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। 17 जनवरी 2025 को जांच के दौरान आरोपी काजल तिवारी अपने साथियों रितेश यादव और संजय मरावी के साथ फिर से प्रार्थिया और महिला गवाहों से विवाद और धमकी देने लगे। स्थिति को गंभीर होता देख कोनी पुलिस ने संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीनों आरोपियों को धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रितेश यादव (18 वर्ष) निवासी बैमा नागोई थाना सरकंडा, संजय उर्फ सोनू मरावी (19 वर्ष) निवासी आशाबंध बिरकोना थाना कोनी और काजल तिवारी (19 वर्ष) निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी बिरकोना शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की हरकतों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...