BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सैंकी सलूजा को गिरफ्तार कर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। यह कार्रवाई 6 जनवरी को पकड़े गए आरोपी आयुष अग्रवाल से मिले अहम सुरागों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, आयुष अग्रवाल को 6 जनवरी 2026 को महाराणा प्रताप चौक (व्यापार विहार) के पास मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। पूछताछ में सामने आया कि वह दयालबंद निवासी सैंकी सलूजा के साथ मिलकर क्रिकेट, आईपीएल और बिग बॉस जैसे आयोजनों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। आयुष की गिरफ्तारी के बाद से ही सैंकी सलूजा फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार 17 जनवरी 2026 को नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से अत्याधुनिक और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी सैंकी सलूजा पिता जोगेन्द्र सलूजा (उम्र 36 वर्ष) के खिलाफ धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...