BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रिवर व्यू इलाके में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अरपा नदी में गिरी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी में दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। रिवर व्यू इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे अरपा नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक, जो पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे कार क्रमांक CG 10 AT 4851 रिवर व्यू मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे रास्ता काफी खराब हो गया था। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार फिसलते हुए नदी में जा गिरी। कार के नदी में गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार के साथ-साथ निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होना भी हो सकता है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...