BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 12वें दिन भी नहीं टूटी हड़ताल, सहकारी समिति कर्मचारियों ने शासन पर लगाया उदासीनता का आरोप……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ और धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रही। लंबे आंदोलन के बावजूद शासन से अब तक किसी ठोस समाधान का रास्ता नहीं निकलने पर कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। हड़ताली कर्मचारियों ने बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखीं। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर की 2058 सहकारी समितियों और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से करीब 15 हजार कर्मचारी किसानों को सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित वेतनमान और मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित रखा गया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 2023-24 और 2024-25 की धान खरीदी में हुई सुखत राशि का भुगतान समितियों को दिलाना, परिवहन के बाद बची पूरी सुखत राशि समितियों को देना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कंप्यूटर ऑपरेटरों का नियमितीकरण, और मध्यप्रदेश की तर्ज पर 3 लाख रुपये वार्षिक प्रबंधकीय अनुदान व वेतनमान शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक और उच्च अधिकारियों के पत्राचार के बावजूद कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे आगामी धान खरीदी कार्य से दूरी बनाए रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकलव्य चंद्रा, रूद्रदत्त तिवारी, भोलाराम यादव, कमलकांत पाटनवार, विद्याशंकर यादव और मीनाक्षी यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...