BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी में हुई लूट का खुलासा, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित तामेश्वर सोनी मार्क अस्पताल से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क पर तीन युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। बाइक रोकते ही आरोपियों ने उन्हें नीचे गिराया, मारपीट की और पर्स में रखे 11 हजार रुपये सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर कोनी थाना में BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। पहले एक आरोपी को पकड़ा गया, इसके बाद फरार चल रहे कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार और श्रवण उर्फ नानू कौशिक को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। उनके पास से 800 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...