ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन के नाम पर 11.51 करोड़ की ठगी, कंपनी के डायरेक्टर और ब्रोकर गिरफ्तार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में जमीन खरीद के नाम पर एक कारोबारी से 11 करोड़ 51 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित कारोबारी ने एक निजी कंपनी, उसके डायरेक्टर, प्रमोटर और प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित की पहचान विकास कुमार गोयल के रूप में हुई है, जो संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और सरस्वती नगर में रहते हैं। उन्होंने बलौदाबाजार जिले में जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था और एडवांस के तौर पर 11.51 करोड़ रुपए दिए थे।
बाद में जांच में सामने आया कि जिस जमीन को बेचा जा रहा था, वह पहले से ही बैंक में गिरवी रखी हुई थी। यह जमीन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास एक अन्य कंपनी के लोन के बदले रखी गई थी और इस पर पहले से कानूनी कार्रवाई भी चल रही थी। जब कारोबारी ने कंपनी के डायरेक्टर और ब्रोकर से पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने 16 जनवरी को सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े तीन लोगों—नारायण प्रसाद टेकरीवाल, पंकज टेकरीवाल और प्रीतम टेकरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, जमीन बलौदाबाजार के सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम नेवधा में स्थित है, जिसका रकबा करीब 54 एकड़ बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...