BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में 20 लाख की ठगी का आरोपी व्यापारियों के हत्थे चढ़ा, जमकर हुई पिटाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ठगी से परेशान व्यापारियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब 20 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाला आरोपी उनके सामने आ गया। कोरबा निवासी उज्ज्वल विश्वास खुद को बिल्डर बताकर शहर के 10 से अधिक व्यापारियों से नकली चेक के जरिए सामान खरीदता रहा। व्यापारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आखिरकार व्यापारियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। उज्ज्वल विश्वास की पहचान जरहाभाटा स्थित दीपक एंटरप्राइजेज के संचालक विशाल पमनानी से हुई थी। 2 अगस्त को वह ग्राहक बनकर दुकान पहुंचा और करीब 89,400 रुपए का बिजली सामान खरीदा। ऑनलाइन पेमेंट का भरोसा दिलाया, लेकिन भुगतान फेल होने पर उसने एचडीएफसी बैंक का चेक दे दिया। बाद में चेक खाते में पैसे न होने के कारण बाउंस हो गया। जब विशाल पमनानी ने अन्य व्यापारियों से जानकारी ली तो पता चला कि उज्ज्वल ने शहर के कई नामी दुकानदारों से भी इसी तरह ठगी की है। आरोप है कि व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन इसे आपसी लेन-देन बताकर टाल दिया गया। दो दिन पहले उज्ज्वल विश्वास व्यापार विहार इलाके में नजर आया। इसके बाद व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया और गुस्से में उसकी पिटाई कर दी। पहले उसे तारबाहर थाना ले जाया गया, फिर सिविल लाइन थाना भेजा गया, जहां आखिरकार केस दर्ज किया गया।

ठगी के सामान लिया….

सांवरिया इलेक्ट्रिकल्स: 1.26 लाख रुपए

मित्तल सेल्स, मोपका: 3.07 लाख रुपए

साई इलेक्ट्रिकल्स: 1.34 लाख रुपए

दीप टिम्बर एंड हार्डवेयर: 9.60 लाख रुपए

इसके अलावा कोरबा में भी कई व्यापारियों से इसी तरह ठगी करने के आरोप हैं। अब वहां के व्यापारी भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो उन्हें कानून हाथ में लेने की नौबत नहीं आती।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...