ChhattisgarhRaftaar News Cg

नाबालिग बच्चों का धर्मांतरण, अवैध आश्रम और राज्यभर में फैला नेटवर्क, हुआ बड़ा खुलासा…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजनांदगांव जिले में पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत धर्मापुर में चल रहे एक आश्रम में नाबालिग बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक यह आश्रम डेविड चाको चला रहा था। जांच में सामने आया है कि करीब 200 घरों में धर्मांतरण की तैयारी की जा रही थी। साथ ही अलग-अलग इलाकों में चर्च खोलने की योजना भी बनाई गई थी। आरोपी डेविड चाको पहले भी धर्मांतरण और प्रार्थना सभाओं को लेकर विवादों में रहा है। नेहरू नगर में विरोध के बाद उसने धर्मापुर के एक निजी भवन से अपनी गतिविधियां शुरू की थीं। वह खुद को पेंटाकोस्टल चर्च बिलासपुर का प्रतिनिधि बताता था। 8 जनवरी 2026 को सुकुलदेहन चौकी में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल और महंगे सोलर प्रोजेक्टर जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल दूरदराज के इलाकों में प्रचार के लिए किया जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क सिर्फ राजनांदगांव तक सीमित नहीं था, बल्कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फैला हुआ था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और फंडिंग की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...