ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महाशिवरात्रि की बारात में खूनी भिड़ंत; पुरानी रंजिश में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या!

दुर्ग-भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली भगवान शिव की बारात में सोमवार देर रात विवाद बढ़ गया, जिसके बाद 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मोहननगर थाना क्षेत्र के शांति नगर स्थित शिव मंदिर के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक नानू उर्फ छय (17), शांति नगर का रहने वाला था और शादियों में घोड़ी चलाने का काम करता था। दो दिन से चल रही धार्मिक बारात में वह नाच-गाना कर रहा था। इसी दौरान 16 फरवरी की शाम कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ कहासुनी शुरू हो गई।बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले नानू का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अचानक चाकू निकाल लिए और नानू पर पेट, सिर और पीठ समेत कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल नानू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मोहननगर थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने देर रात 4–5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...